मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जबलपुर में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले सीएम ने दोनों शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और रानी दुर्गावती चिकित्सालय जबलपुर में झाडू लगाई।














